झारखण्ड डिप्लोमा का फॉर्म भरने की तिथि 22 मार्च तक बढ़ी प्रथम ,तृतीय एवम पंचम सेमेस्टर का भरा जा रहा फॉर्म। झारखंड में अनुत्तीर्ण बच्चों के लिए खुशखबरी राज प्राविधिक शिक्षा परिषद झारखंड में यहां के प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण बच्चों को पहली बार पांचवी सेमेस्टर का फॉर्म भरने की अनुमति प्रदान की है। साथ ही साथ उसने उन बच्चों को भी यह फॉर्म भरने के लिए अनुमति दी है जो प्रथम ,तृतीय में भी अनुत्तीर्ण हो। यह खबर बच्चों के बीच में बहुत खुशी का माहौल लाया है ।सभी बच्चों को 22 तारीख तक विलंब शुल्क के साथ और 21 तारीख तक बिना विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अनुमति दी गई है। इसे सभी बच्चों को अपने कॉलेज से संपर्क करना चाहिए ।इसका विस्तृत इंफॉर्मेशन फोटो में दिया गया ।