5 को लखनऊ में दीपावली मेला और प्रदर्शनी में सभी का है स्वागत

5 नवम्बर को लखनऊ में आयोजित दीपावली मेला और प्रदर्शनी में सभी को है हार्दिक आमंत्रण
Science Video
Deepawali mela Lucknow




देश व प्रदेशों के विभिन्न विभागों में विभिन्न नव पहल स्वरूप योजनाओं, परियोजनाओं, कार्यक्रमों... का आयोजन पहली बार हो रहा है। ठीक इसी कडी में उत्तर प्रदेश राज्य के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में दिनांक 5 नवम्बर 2018 को प्रातः 11 बजे वेब मॉल, लखनऊ परिसर में विभिन्न प्रकार के दिव्यांगजन छात्रों / छात्राओं के हस्त निर्मित सामग्रियों, उत्पादों एवं कला का एक बेजोड़ मेला "दीपावली मेला एवं प्रदर्शनी" नाम से आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों, कालेजों, संस्थाओं के साथ - साथ लखनऊ जनपद के विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों का स्टाल एवं प्रदर्शनी लगेगा जो कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
               कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं पिछडा वर्ग कैबिनेट मंत्री मा० श्री ओम प्रकाश राजभर जी करेंगे।
             इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन के प्रेरक मा० श्री महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ आई.ए.एस, अपर मुख्य सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
                 इस नव पहल कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर विभाग के आला अफसर मा० निदेशक जी, मा० जे. डी. साहबान, उपनिदेशक महोदया, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, मा० जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारीयों के साथ साथ लखनऊ मण्डल के सक्रिय स्वयं सेवी संगठनों के मा० प्रतिनिधि गण साक्षी रहेगें।
            इस मेले एवं प्रदर्शनी में दिव्यांग छात्र/ छात्राओं के हुनर विभिन्न उत्पादों व सामग्रियों के रूप में एवं उनके चित्रकला आदि का न केवल प्रदर्शन होगा अपितु विक्रय भी किया जायेगा।
               इस मेले के आयोजन के पिछे मंशा है की समाज एवं जन सामान्य में, उनके बीच दिव्यांग बच्चों के प्रतिभाओं को उजागर कर जन जागरूकता फैलाना। जिससे लोग दिव्यांग बच्चों को समाज के नजरों से छुपाने के बजाय उनको सपोर्ट कर उन्हें निखारने, तरासने का प्रयास करें।
         जहाँ एक तरफ प्रदर्शनी लगेगी वहीं साथ साथ मेले का भी आयोजन एक ही साथ एक पंडाल के नीचे चलता रहेगा जहाँ से दिव्यांग बच्चों निर्मित सुन्दर, मनमोहक, आकर्षक सामानों/ उत्पादों का बिक्री कर उन्हें स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाने का भी प्रयास होगा।

सुश्री अनुपमा मौर्य, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ मण्डल, लखनऊ ने बताया की इस मेले में प्रवेश नि:शुल्क है। लखनऊ के समस्त सम्मानित नागरिक जनों एवं अन्य सभी का मेले मे स्वागत रहेगा।

      डा० अमित कुमार राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, लखनऊ द्वारा मेला एवं प्रदर्शनी अवलोकन व दिव्यांग बच्चों के हौसलाअफजाई हेतु पधारे आगन्तुक सभी जनमानस हेतु स्वल्पाहार, पेय जल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
         माननीय जिलाधिकारी लखनऊ श्री कौशल राज शर्मा, आई.ए.एस. ने भी अपने स्तर से जनपदीय अधिकारियों कों उनके योग्य जिम्मेदारी व कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देश जारी कर दिये गये है।
        कार्यक्रम आयोजन में वेब मॉल प्रबंधन महोदय व उनके स्टाफ गण का भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगा। कार्यक्रम देख रेख, सहयोग, प्रबंधन हेतु विभागीय कर्मचारी श्री  एन. के. याज्ञिक, आलोक कुमार सिंह, श्रीमती विजय लक्ष्मी मिश्रा (बचपन समन्वयक- संविदाकर्मी) आदि कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु तत्पर रहेंगे।

Science Video

Comments